यूपी में काकोरी कांड के शहीद की प्रपौत्री ने अपना जेंडर बदलवाकर गर्लफ्रेंड से की शादी

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) में काकोरी कांड के शहीद ठाकुर रोशन सिंह की प्रपौत्री सरिता सिंह (नया नाम शरद) ने अपना जेंडर बदलवाकर अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर ली है। पैरों से विकलांग शरद की पत्नी पीलीभीत की रहने वाली हैं। ज़िलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने शरद को शादी की शुभकामनाएं देते हुए एक अत्याधुनिक मोटराइज़्ड व्हीलचेयर भेंट की।

Load More