यूपी में कार की छत पर बैठकर युवकों ने किया स्टंट; वीडियो सामने आने पर कटा ₹7,500 का चालान
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 2 युवकों द्वारा कार की छत पर बैठकर स्टंट किए जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार का ₹7,500 का चालान काटा है। पुलिस ने बताया है कि यह कार राजस्थान में रजिस्टर्ड है और इसके मालिक का नाम बाबूलाल है।