यूपी में कार के पेड़ से टकराने के बाद एक ही परिवार के 4 लोगों की हुई मौत, 5 लोग घायल
कानपुर (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार सुबह एक तेज़ रफ्तार कार के पेड़ से टकराने के बाद 2 बच्चों सहित एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, ड्राइवर को झपकी आने पर कार पेड़ से टकराई थी। हादसे में घायल ड्राइवर व 8-15 वर्षीय 4 बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं।