यूपी में कार में आग लगने के बाद बाहर नहीं निकल पाया ड्राइवर, ज़िंदा जला
नोएडा (उत्तर प्रदेश) के सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार को एक कार में आग लगने के बाद ड्राइवर बाहर नहीं निकल पाया और ज़िंदा जलकर उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, जांच में पता चला कि डिवाइडर से टकराने की वजह से कार में आग लग गई थी। बकौल पुलिस, मृतक के परिजन से संपर्क किया गया है।