यूपी में कार में युवकों के स्टंट करने का वीडियो हुआ वायरल; पुलिस ने लिखा- पहुंचे हवालात

आगरा (उत्तर प्रदेश) में सड़क पर चलती कार में 3 युवकों के स्टंट करने का वीडियो ऑनलाइन वायरल होने के बाद पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर उनकी कार सीज़ कर दी। आगरा पुलिस ने ट्वीट किया, "कार से स्टंट करना पड़ा भारी, पहुंचे हवालात।" गिरफ्तारी के बाद एक आरोपी ने कहा, "हम ऐसी गलती दोबारा कभी नहीं करेंगे।"

Load More