यूपी में कार से कुतिया को कुचले जाने का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, एफआईआर दर्ज
बदायूं (उत्तर प्रदेश) में एक शख्स ने सड़क किनारे सो रही कुतिया को कार से कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई है। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस घटना को लेकर पीपल फॉर ऐनिमल्स संगठन के ज़िलाध्यक्ष विकेंद्र शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।