यूपी में कार से टक्कर के बाद ऑटोरिक्शा सवार 6 लोगों की हुई मौत, एयरबैग खुलने से बचे कार सवार
आगरा (उत्तर प्रदेश) में सोमवार रात एक कार और ऑटोरिक्शा की आमने-सामने से टक्कर होने से ऑटोरिक्शा सवार पिता-पुत्र समेत 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हैं। वहीं, एयरबैग खुलने से कार सवार लोग बाल-बाल बच गए। बकौल पुलिस, ऑटोरिक्शा में करीब 10 लोग सवार थे और हादसे के वक्त दोनों वाहनों की रफ्तार तेज़ थी।