यूपी में कारों में स्टंट करते दिखे युवक, पुलिस ने ₹2 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया
मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में नैशनल हाईवे 58 पर लग्ज़री कारों में सवार कुछ युवकों द्वारा स्टंट करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवक चलती कारों की खिड़कियों और सनरूफ से बाहर निकलकर सेल्फी लेते नज़र आ रहे हैं। मुज़फ्फरनगर पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए कुल 9 कारों पर ₹2,02,000 का जुर्माना लगाया है।