यूपी में किन प्रमुख उम्मीदवारों ने कितने मतों से हासिल की जीत?
लोकसभा चुनाव-2024 में यूपी के वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1,52,513 मतों व रायबरेली से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 3,90,030 मतों से चुनाव जीता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ से 1,35,159 मतों, कन्नौज से सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 1,70,922 मतों और मैनपुरी से सपा नेता डिंपल यादव ने 2,21,639 मतों से जीत दर्ज की है।