यूपी में किया गया प्रशासनिक फेरबदल, 8 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले
उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को 8 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। देवीपाटन मंडल के कमिश्नर महेंद्र प्रसाद अग्रवाल को प्रमुख सचिव (उच्च शिक्षा) बनाया गया है जबकि योगेश्वर राम मिश्रा ने उनकी जगह ली है। यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी की एसीओ मोनिका रानी बहराइच की डीएम जबकि वहां के डीएम दिनेश चंद्र अब सहारनपुर के ज़िलाधिकारी होंगे।