यूपी में किराए के मकान से ₹100 करोड़ से अधिक कीमत का ड्रग्स हुआ बरामद
ग्रेटर नोएडा (यूपी) में एक किराए के मकान से 25 किलोग्राम एमडीएमए ड्रग्स बरामद हुआ है। 'पीटीआई-भाषा' ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि ज़ब्त हुए ड्रग्स की कीमत ब्लैक मार्केट में ₹100 करोड़ से ज्यादा है। बकौल अधिकारी, 4 नाइजीरियाई नागरिक मकान में आधुनिक उपकरणों के ज़रिए यह ड्रग्स बना रहे थे जिन्हें हिरासत में लिया गया है।