यूपी में किशोरी के साथ शख्स ने कई बार किया रेप, अश्लील तस्वीरें व वीडियो किए वायरल
उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक शख्स द्वारा 17 वर्षीय किशोरी का रेप कर उसकी अश्लील तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी ने अश्लील वीडियो के ज़रिए ब्लैकमेल कर बेटी के साथ कई बार रेप किया। बकौल पुलिस, आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।