यूपी में किसान ने पीएम व सीएम के नाम सुसाइड नोट लिखकर की खुदकुशी, नहीं चुका पा रहा था कर्ज़
कानपुर देहात (यूपी) में कर्ज़ नहीं चुका पाने से परेशान एक 75-वर्षीय किसान चंद्रपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली है। उसने लिखा, "मेरी फसल खराब होने पर कोई लेखपाल मुआयना करने भी नहीं आया, ये सब लोग चोर हैं।" उसने ₹3.60 लाख का कर्ज़ लिया था।