यूपी में किसान ने बकरियों के खिलाफ की फूल चरने की शिकायत, उन्हें लेकर थाने पहुंचा
कानपुर (उत्तर प्रदेश) में एक किसान 2 बकरियां लेकर पुलिस थाने पहुंचा और उनके खिलाफ फूल चरने की शिकायत दर्ज कराई। दरअसल, कई दिनों तक अपने खेतों में फूल न मिलने पर किसान फूलों की रखवाली करने बैठा था और तभी उसने बकरियों को फूल चरते हुए पकड़ा था। पुलिस ने बकरी के मालिक को चेतावनी देकर छोड़ दिया है।