यूपी में कुंभ के मद्देनज़र बना नया थाना, विभिन्न भाषाओं के जानकार पुलिसकर्मी होंगे तैनात

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 2025 में आयोजित होने वाले महाकुंभ के मद्देनज़र एयरपोर्ट थाना नाम से एक नया पुलिस स्टेशन बनाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरपोर्ट थाने में उन्हीं पुलिसवालों को तैनात किया जाएगा जिन्हें हिंदी के अलावा अंग्रेज़ी और अन्य भारतीय भाषाओं की जानकारी हो। प्रयागराज में अब कुल 42 थाने हो गए हैं।

Load More