यूपी में कुछ स्थानों पर अगले 3 दिन में हो सकती है बारिश, आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं, रविवार और सोमवार को पूरे उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा आईएमडी ने रविवार और सोमवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।