यूपी में कुछ ही सेकेंड के भीतर शारदा नदी में समाया मकान, वीडियो सामने आया
लगातार बारिश के बीच लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) में उफनाई शारदा नदी के पानी में एक मकान कुछ ही सेकेंड के भीतर समा गया जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, इलाके में कुल 6 मकान नदी में समाए हैं। गौरतलब है, बारिश के चलते राज्य की ज़्यादातर नदियां पूरे उफान के साथ बह रही हैं।