यूपी में कुत्ते को रस्सी से बांधकर पीटे जाने के बाद बाइक से घसीटा गया, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला रस्सी से बंधे कुत्ते को डंडे से बेरहमी से पीटते हुए नज़र आ रही है। वीडियो में एक शख्स उस कुत्ते को बांधकर बाइक से सड़क पर घसीटता दिख रहा है। पुलिस ने कहा कि मामले में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।