यूपी में कुत्तों के झुंड ने 4 वर्षीय बच्ची पर हमला कर उसे 10 मिनट तक नोंचा, हुई मौत
गाज़ियाबाद (यूपी) में शनिवार को कुत्तों के झुंड ने एक ईंट भट्ठे पर एक 4-वर्षीय बच्ची पर हमला कर उसे करीब 10 मिनट तक नोंचा और गंभीर रूप से घायल हुई बच्ची ने जीटीबी अस्पताल (दिल्ली) में दम तोड़ दिया। बकौल रिपोर्ट्स, बच्ची टॉयलेट करने गई थी और हमले में उसके शरीर पर 20 से अधिक घाव हो गए थे।