यूपी में कुरकुरे के साथ ज़हर खाकर शख्स ने की आत्महत्या
पीलीभीत (यूपी) में एक शख्स ने कुरकुरे के साथ ज़हर खाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। मौत से पहले का शख्स का एक वीडियो भी सामने आया जिसमें वह कहता दिखाई दिया, "मेरी पत्नी व सास ने मेरी ज़िंदगी खराब कर दी है...परेशान ज़िंदगी से आज़ाद होने जा रहा हूं।" बकौल पुलिस, शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।