यूपी में 'कृष' से प्रेरित होकर स्कूल की पहली मंज़िल से कूदा 8 वर्षीय छात्र, वीडियो आया सामने
कानपुर (उत्तर प्रदेश) में बुधवार को तीसरी कक्षा के 8-वर्षीय छात्र ने स्कूल बिल्डिंग की पहली मंज़िल से छलांग लगा दी जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, बच्चे ने सुपर हीरो पर बनी फिल्म 'कृष' से प्रेरित होकर छलांग लगाई जिससे उसके पैर व मुंह पर गंभीर चोटें लगीं। बकौल पुलिस, मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।