यूपी में केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में बीजेपी विधायक और ज़िलाध्यक्ष के बीच हुई बहस
चंदौली (यूपी) में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय की मौजूदगी में मुगलसराय से बीजेपी विधायक रमेश जायसवाल और ज़िलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह में बहस हो गई जिसका वीडियो सामने आया है। पांडेय का सम्मान करने के लिए न बुलाए जाने पर विधायक नाराज़ हुए थे। वीडियो में ज़िलाध्यक्ष ने विधायक से कहा, "आंख मत दिखाइए...उंगली मत दिखाइए।"