यूपी में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में मिला युवक का शव, मौके से बेटे की पिस्टल बरामद

लखनऊ (यूपी) में शुक्रवार तड़के केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के घर में एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। डीसीपी राहुल राज ने बताया, "शव के पास एक पिस्टल मिली है जो विकास किशोर (मंत्री के बेटे) की बताई जा रही है...हत्या के कारणों की जांच जारी है।'' मंत्री ने कहा, "घटना के वक्त बेटा घर में नहीं था।''

Load More