यूपी में केंद्रीय मंत्री बालियान के गांव में बीजेपी के एजेंट बूथ कैप्चरिंग कर रहे हैं: सपा
मुज़फ्फरनगर (यूपी) से सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय मंत्री व बीजेपी प्रत्याशी संजीव बालियान के गांव कुटबा कुटबी में बीजेपी एजेंटों द्वारा बूथ कैप्चरिंग की जा रही है। बकौल मलिक, वोटरों को पीटकर उन्हें बिना वोट डाले भगाया जा रहा है। मलिक ने भारत निर्वाचन आयोग से पैरा मिलिट्री फोर्स भिजवाने की मांग की है।