यूपी में कॉन्स्टेबल की उसके ताऊ ने फावड़े व चाकू से की हत्या
पुलिस ने बताया कि इटावा (उत्तर प्रदेश) में शनिवार को अनिल कुमार नामक कॉन्स्टेबल की उसके ताऊ ने फावड़े व चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, मथुरा में तैनात अनिल 2006 में पुलिस में भर्ती हुए थे और शुक्रवार को छुट्टी पर घर आए थे। पुलिस ने आरोपी ताऊ समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।