यूपी में कॉलेज के हॉस्टल में सिलिंडर फटने से 10 छात्रों समेत 13 लोग हुए घायल
बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) में सोमवार को एक पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल की रसोई में सिलिंडर फट गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में 10 छात्रों समेत कम-से-कम 13 लोग घायल हुए हैं। बकौल पुलिस, घायल छात्रों व कुक को इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज और सीएचसी दानपुर में भर्ती कराया गया है और सभी खतरे से बाहर हैं।