यूपी में कोर्ट के अंदर चेंबर में बैठे वकील की गोली मारकर की गई हत्या
यूपी के गाज़ियाबाद में कोर्ट के अंदर अपने चेंबर में बैठे वकील मनोज चौधरी उर्फ मोनू की बुधवार दोपहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया, "2 अज्ञात व्यक्तियों ने मोनू पर गोली चलाई थी और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।" रिपोर्ट्स के अनुसार, जब यह घटना घटी तब मनोज खाना खा रहे थे।