यूपी में कोल्ड स्टोरेज ढहने की घटना के मृतकों के परिजन को मिलेगा कुल ₹5- ₹5 लाख मुआवज़ा
संभल (उत्तर प्रदेश) के ज़िलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया है कि कोल्ड स्टोरेज ढहने की घटना में मारे गए 14 लोगों के परिजन को ₹5- ₹5 लाख का मुआवज़ा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ₹2 लाख के मुआवज़े का एलान किया था लेकिन अब इसे सीएम कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के साथ जोड़ा गया है।