यूपी में कोहरे के बीच कंटेनर व टेम्पो की टक्कर में 12 लोगों की हुई मौत
शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार को कोहरे के बीच एक कंटेनर और एक टेम्पो की टक्कर होने से 12 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सभी मृतक टेम्पो में सवार थे और गंगा स्नान के लिए पांचाल घाट (फर्रुखाबाद) जा रहे थे। पुलिस कंटेनर को ज़ब्त कर फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।