यूपी में कोहरे के बीच खड़े ट्रक से टक्कर के बाद एक्सप्रेसवे से नीचे गिरी बस, 3 लोगों की मौत
कन्नौज (उत्तर प्रदेश) में रविवार रात कोहरे के बीच खड़े ट्रक से टक्कर के बाद एक निजी स्लीपर बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से नीचे गिर गई जिसके चलते 3 लोगों की मौत हो गई और करीब 18 लोग घायल हुए। पुलिस के अनुसार, घायलों को नज़दीकी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है और मृतकों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।