यूपी में कौन-कौनसे केंद्रीय मंत्री हारे लोकसभा चुनाव-2024?
लोकसभा चुनाव-2024 में उत्तर प्रदेश में अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व चंदौली से केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे चुनाव हार गए हैं। मुज़फ्फरनगर से केंद्रीय मंत्री संजीव कुमार बालियान, खीरी से केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र 'टेनी', मोहनलालगंज से केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर और जालौन से केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा भी चुनाव हार गए हैं।