यूपी में क्रिकेट खेल रहे 16 वर्षीय लड़के की ठंडा पानी पीने के बाद हुई मौत
अमरोहा (उत्तर प्रदेश) में शनिवार को क्रिकेट खेलने के दौरान 16 वर्षीय प्रिंस नामक लड़के की ठंडा पानी पीने के बाद मौत हो गई। प्रिंस 10वीं का छात्र था और पानी पीने के बाद वह चक्कर खाकर ग्राउंड में गिर गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टरों ने प्रिंस की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई है।