यूपी में क्रिकेट खेलते समय नो-बॉल के विवाद में 3 दोस्तों ने पीट-पीटकर की शख्स की हत्या
गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) में क्रिकेट खेलते समय नो-बॉल को लेकर हुए विवाद के चलते 3 दोस्तों ने सुमित नामक शख्स की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने बताया कि झगड़े के दौरान सुमित नाले में गिर गया था और आरोपियों ने उसके सिर पर पत्थरों से हमला कर दिया था।