यूपी में 'खईके पान...' गाने पर नाचते समय अचानक हार्ट अटैक आने के चलते शख्स की हुई मौत
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार देर रात पड़ोस के शादी कार्यक्रम में नाचते समय अचानक हार्ट अटैक आने के बाद 45-वर्षीय दिलशाद की मौत हो गई और घटना का वीडियो सामने आया है। शख्स 'खईके पान बनारस वाला' गाने पर डांस कर रहा था। एक ग्रामीण के अनुसार, दिलशाद के बेटे की भी 14 जुलाई को बारात जानी थी।