यूपी में खड़े डंपर में टकराकर रोडवेज़ बस के उड़े परखच्चे, कुछ यात्रियों की हालत नाज़ुक

अमरोहा (उत्तर प्रदेश) में शनिवार सुबह नैशनल हाईवे-9 के किनारे खड़े एक डंपर में पीछे से टकराकर एक रोडवेज़ बस के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में 8 यात्री घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इनमें से कुछ यात्रियों की हालत नाज़ुक बनी हुई है।

Load More