यूपी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सांप ने 4 लड़कों को काटा, मची भगदड़

हरदोई (उत्तर प्रदेश) में शनिवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक सांप ने 4 लड़कों (12-18 वर्षीय) को काट लिया जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई। दरअसल, पाइप के अंदर बैठे सांप को लड़के देख नहीं पाए थे। शाहाबाद सीएचसी के आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सभी लड़कों का इलाज किया गया है और उनकी हालत स्थिर है।

Load More