यूपी में गर्भवती महिला ने वोट देने के लिए आगे बढ़वाई अपनी डिलीवरी की डेट
कानपुर (उत्तर प्रदेश) में सोमवार को वोट देने वाली एक गर्भवती महिला शालिनी ने बताया कि उन्होंने मतदान करने के लिए अपनी डिलीवरी डेट आगे बढ़वाई है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने डिलीवरी की तारीख पहले 11 मई दी थी जिसे उन्होंने 15 मई करा लिया। शालिनी फर्स्ट टाइम वोटर हैं और उन्होंने कहा, "डिलीवरी बाद में, मतदान पहले...ज़रूरी है।"