यूपी में गर्म रोटी न मिलने पर बाराती ने हलवाई पर तानी पिस्टल, मारपीट के बाद रद्द हुई शादी
फर्रुखाबाद (यूपी) में रविवार रात एक शादी समारोह में गर्म रोटी नहीं मिलने पर बारातियों ने हंगामा किया और एक बाराती ने कथित तौर पर हलवाई पर पिस्टल तान दी। इसे लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष में जमकर मारपीट हुई जिसमें कई लोग घायल हो गए। वहीं, थाने में दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद शादी रद्द हो गई।