यूपी में गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करते हुए युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
मथुरा (उत्तर प्रदेश) के वृंदावन में एक 24 वर्षीय युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करते हुए पंखे से फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की बहन ने युवक की गर्लफ्रेंड पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर वह समय पर बता देती तो युवक को बचाया जा सकता था।