यूपी में गलत इंजेक्शन लगाने से हुई किशोरी की मौत के मामले में 2 डॉक्टरों पर केस दर्ज
मैनपुरी (यूपी) में गलत इंजेक्शन लगाने से हुई किशोरी की मौत के मामले में उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए और 2-डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं, मुख्य चिकित्साधिकारी ने अस्पताल को सील कर दिया है। गौरतलब है, किशोरी के शव को अस्पताल के बाहर रखवाने का वीडियो सामने आया था।