साहब गोली मत मारना, सरेंडर करने आए हैं: यूपी में गले में तख्ती टांगकर थाने पहुंचे आरोपी
फिरोज़ाबाद (उत्तर प्रदेश) में पुलिस चौकी से ट्रक लेकर भागे 2 आरोपियों ने शुक्रवार को शिकोहाबाद थाने में सरेंडर कर दिया। आरोपी अपने गले में तख्ती टांगकर थाने पहुंचे थे जिसमें 'साहब हमसे गलती हो गई। हम सरेंडर करने आए हैं। गोली मत मारना' लिखा था। गौरतलब है, आरोपियों ने एक दारोगा पर ट्रक चढ़ाने का भी प्रयास किया था।