यूपी में गश्त के दौरान सिपाही ने सड़क किनारे सो रहे युवक का चुराया मोबाइल, हुआ निलंबित

कानपुर (उत्तर प्रदेश) में गश्त के दौरान एक सिपाही ने सड़क के किनारे सो रहे एक युवक का कथित तौर पर मोबाइल चोरी कर लिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद एसपी (आउटर) तेज स्वरूप सिंह ने सिपाही को लाइन हाज़िर कर उसे निलंबित कर दिया। वहीं, सीओ को मामले की जांच सौंपी गई है।

Load More