यूपी में गार्ड की दिनदहाड़े हत्या कर बदमाशों ने कैश वैन से लूटे ₹39 लाख; वीडियो आया सामने
मिर्ज़ापुर (यूपी) में मंगलवार को बदमाशों ने गार्ड की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के बाद ऐक्सिस बैंक की एटीएम कैश वैन से लाखों की लूट की और घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बदमाशों ने कैश वैन से करीब ₹39 लाख लूटे हैं। बकौल पुलिस, बदमाशों ने 2 अन्य लोगों पर भी गोली चलाई थी।