यूपी में गिरफ्तार किए गए अफीम तस्कर के हाथ पर मिला उसकी भाभी के नाम का टैटू, लिखा है- बेवफा
बरेली (उत्तर प्रदेश) में 2.650 किलोग्राम अफीम के साथ नन्हें नामक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उसके घर की तलाशी लेने में वहां चूड़ी, बिंदी जैसा महिलाओं के श्रृंगार से जुड़ा सामान मिला। बकौल रिपोर्ट्स, घरवालों द्वारा निकाले जा चुके नन्हें ने हाथ पर अपने नाम संग अपनी भाभी का नाम टैटू करवाया है जिसके साथ 'बेवफा' लिखा है।