यूपी में गे डेटिंग ऐप पर सेक्सटॉर्शन करने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 6 आरोपी हुए गिरफ्तार
कानपुर (उत्तर प्रदेश) में पुलिस ने गे डेटिंग ऐप के ज़रिए सेक्सटॉर्शन करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, आरोपी इस ऐप पर फर्ज़ी प्रोफाइल बनाकर लोगों को मिलने के लिए बुलाते थे और फिर उनका न्यूड वीडियो बनाते थे। वे वीडियो वायरल करने के नाम पर पीड़ितों को धमकाकर लूटपाट करते थे।