यूपी में गेट फांदकर जेपी नारायण सेंटर में घुसे अखिलेश, गेट पर लगा था ताला
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में जयप्रकाश नारायण की जयंती पर बुधवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए जेपी नारायण इंटरनैशनल सेंटर के गेट को फांदकर अंदर घुसे जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, एलडीए ने निर्माण कार्य का हवाला देते हुए गेट पर ताला लगा दिया था और माल्यार्पण की अनुमति नहीं दी थी।