यूपी में गैंगस्टर ने आपराधिक तरीके से अर्जित की ₹90 करोड़ की संपत्तियां, पुलिस ने किया कुर्क
उन्नाव (उत्तर प्रदेश) में पुलिस ने नसीम अहमद नामक गैंगस्टर के रेस्टोरेंट व मकान सहित ₹90 करोड़ से अधिक कीमत की अचल संपत्तियों को कुर्क किया है। पुलिस के मुताबिक, नसीम ने अपने भाई व भतीजे के साथ गिरोह बनाकर आपराधिक तरीके से ये संपत्तियां अर्जित की थीं। बकौल पुलिस, नसीम के खिलाफ कई थानों में 8 मुकदमे दर्ज हैं।