यूपी में गैंगस्टर ने बहन के प्रेमी से चटवाया थूक, शख्स ने साथियों संग मिलकर की उसकी हत्या
गाज़ीपुर (यूपी) पुलिस ने गैंगस्टर विशाल यादव की हत्या का खुलासा कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी ने बताया कि वह विशाल की बहन से प्यार करता था जिसकी जानकारी होने पर विशाल ने उसे व एक अन्य साथी से मारपीट कर थूक चटवाया था। बकौल आरोपी, उन्होंने अपमान का बदला लेने के लिए हत्या की।