यूपी में गैंगस्टर रवि काना व उसके साथी की ₹1.20 अरब की संपत्ति हुई सीज़, पुलिस ने शेयर की सूची
उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने गैंगस्टर ऐक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर रवि काना और उसके सहयोगी की ₹1.20 अरब से अधिक की संपत्ति कुर्क कर ली है। पुलिस ने X पर इसकी सूची शेयर की है। पुलिस के अनुसार, कुर्क की गई संपत्तियों में लगभग एक दर्जन वाहन, कई बैंक खाते और कई भूखंड शामिल हैं।