यूपी में गोरखनाथ मंदिर के गेट पर 3 कारतूस के साथ पकड़े गए 2 लोग
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) स्थित गोरखनाथ मंदिर में बुधवार शाम को गेट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने 315 बोर के 3 कारतूस के साथ 2 लोगों को पकड़ा। शुरुआती जांच में सामने आया कि दोनों झारखंड से अपने एक रिश्तेदार के घर आए थे और मंदिर घूमने गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार दोपहर तक मंदिर में ही थे।